Lakhimpur Khiri News: बारिश के बीच भरभराकर गिरा मकान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थितियां बन गई हैं। ग्रामीण इलाकों में आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। बारिश के कारण कच्चे मकानों सहित छप्पर एवम टिन शेड गिरने से गांवों में रहने व जानवरों के बांधने का संकट खड़ा हो गया। जमुका गांव में प्रेम नारायण अर्कवंशी का कच्चा व टिन शेड युक्त घर भरभरा कर धराशाई हो गया। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही घर की दीवार गिरने लगी थी। जिसके कारण सभी लोग घर से बाहर ही थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पर गृहस्थी का अधिकतर सामान मलबे में दब गया। वहीं अधिक बारिश की वजह से गांवों की गलियों सहित कई स्कूलों में भी जलभराव हो गया। बी पैक्स मकसूदपुर के परिसर में भी पूरी तरह से पानी भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.