लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर एक विशालकाय शीशम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसके चलते मार्ग पर करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बाद में वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाकर रास्ता बहाल कराया। जानकारी के अनुसार, मितौली क्षेत्र के कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर विशोखर गांव के पास कस्बा निवासी प्रदीप मिश्र के खेत के समीप सड़क किनारे खड़ा शीशम का भारी पेड़ बारिश और जलभराव के चलते तड़के अचानक गिर पड़ा। विशोखर गांव निवासी श्रीधर व नन्हें ने सुबह पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनी थी। सुबह खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने पेड़ की चपेट में आए एक बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसे हल्की चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Lakh...