Lakhimpur Khiri News: बारिश के बीच गिरी कच्ची दीवार, महिला दबी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव सिंगहा में महिला पर उस समय भरभरा कर कच्ची दीवार गिर गईं, जब वह स्नान कर रही थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से महिला को गोला सीएचसी भिजवाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना सोमवार की सबेरे करीब 10 बजे हुई। थाना हैदराबाद के गांव सिंगहा निवासी कान्ति देवी (50) पत्नी जगदीश अपने घर में नल पर स्नान कर रही थी। उसी समय कच्ची दीवार उनके ऊपर भरभराकर गिर गईं। दीवार गिर जाने के कारण कान्ति देवी दीवार के नीचे दब गईं। यह नजारा देखकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया और मदद की गुहार लगाने लगे। आनन-फानन में गांव के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह से कान्ति देवी को बाहर निकाला। दीवार के नीचे दब जाने के कारण कान्ति देवी को गंभीर चोटें लगीं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.