लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: मंगलवार को हुई बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। अपेक्षाकृत कम बारिश के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खीरी रोड, तहसील रोड और अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब भर गईं। राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगरपालिका द्वारा मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के किए गए दावे बारिश में धराशायी होते नजर आए। लोगों का कहना है कि यदि हल्की से मध्यम बारिश में ही शहर की यह स्थिति हो गई है तो लगातार या तेज बारिश होने पर हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश ने खोली पालिका की तैयारियों की पोल...