लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार को बाबा भूतनाथ के वार्षिक मेले में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में करीब तीन लाख कांवड़ियों के आने का अनुमान है। दूर दराज के जिलों से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों के हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से छोटी काशी गूंज उठी। लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोूतनाथ के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से देर शाम तक नगर और मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह होते ही कांवड़ियों के जत्थे गोला की ओर बढ़ते नजर आए। मंदिर परिसर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा यातायात और दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए थे. यह भी...