लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। रविवार को कटौली स्थित बाढ़ राहत वितरण केंद्र पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन की ओर से केंद्र पर 400 राहत किट उपलब्ध कराई गईं, लेकिन राहत किट लेने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। किट कम होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बिना राहत सामग्री के ही वापस लौटना पड़ा। कटौली राहत वितरण केंद्र पर हसनपुर,गनापुर,डुंडकी और गौरा समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों से ग्रामीण सुबह से ही पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे राहत वितरण की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची,केंद्र पर भीड़ बढ़ती चली गई। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि उन्हें भी बाढ़ राहत किट मिलेगी। यह भी पढ़ें- दो माह में 69 हजार 808 परिवार के सिर पर होगा छत लेकिन प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई 400 किट ही वितरित हो सकीं। इसके बाद रा...