लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। धौरहरा तहसील क्षेत्र में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं और करीब 35 गांवों की 70 हजार आबादी इससे प्रभावित है। कटौली स्थित वितरण केंद्र पर राहत सामग्री लेने के लिए हजारों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने गनापुर, डुंडकी और गौरा ग्राम सभाओं के 400 परिवारों को राहत किट वितरित की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। हालांकि, प्रशासन की ओर से केवल 400 किट उपलब्ध कराई गई थीं, जिसके चलते सीमित संख्या में ही वितरण हो सका। हसनपुर, गौरा सहित कई गांवों से सुबह से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ मायूस लौटना पड़ा। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रभावितों की संख्या की तुलना में राहत सामग्री बेहद कम है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र का दोबारा सर्वे...