Lakhimpur Khiri News: बाढ़ में फसल बर्बाद, मुआवजे के लिए एसडीएम से लगाई गुहार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला के ग्रामीणों ने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम पलिया को समाधान दिवस के दौरान प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वर्तमान में आई बाढ़ के कारण गांव में किसानों के खेतों में खड़ी फसलें पानी भर जाने से नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित फसलों का राजस्व विभाग द्वारा सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाई जानी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गांव में कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और फसल बर्बाद होने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Munger News: अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.