Lakhimpur Khiri News: बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन हुआ मुस्तैद
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेत खलिहान पानी से लबालब हैं। रविवार को एसडीएम यदुवीर सिंह व तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौराकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम यदुवीर सिंह ने मोहाना नदी से प्रभावित गांवों का किया और तहसीलदार डीएम त्रिपाठी ने दौलतापुर लालबोझी और नौगवां पहुंचकर बाढ़ के हालात देखे। तहसील स्तरीय अफसरों ने ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा। बम्हनपुर से दौलतापुर जाने वाले रास्ते में पुलिया पर पानी भर जाने से दोनों तरफ संकेतक के रुप झंडी लगाई गई हैं। यह भी पढ़ें- गंडक नदी के किनारे वाले गांव का वाटर वोट से डीएम ने पेट्रोलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.