Lakhimpur Khiri News: बाढ़ के पानी में उतर पड़े डीएम, ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी पीड़ा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। तहसील निघासन के बाढ़ प्रभावित ग्राम ग्रंट नंबर-12 के मजरा रंडौहा में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह ट्रैक्टर से पहुंच गए। इसके बाद, ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए रास्ते में भरे पानी की परवाह किए बिना पैंट ऊपर चढ़ाई और खुद पानी में उतरकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियां सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डीएम ने ग्रामीणों से उनके कुशलक्षेम के साथ आवागमन, घरों और बाढ़ से उत्पन्न अन्य समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और उनकी स्थिति जानी। डीएम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.