Lakhimpur Khiri News: बाढ़ की तैयारियों का हाल जानने पहुंचे कमिश्नर, जांचे संसाधन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। बाढ़ और कटान को लेकर प्रशासन ने कमर कस रखी है। शुक्रवार को लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की एक-एक कड़ी परखी। अफसरों से सिर्फ व्यवस्थाओं की जानकारी ही नहीं ली, बल्कि आपदा के समय त्वरित मदद पहुंचाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां और संसाधनों की उपलब्धता भी जांची। इसके बाद वह सीधे कटान प्रभावित ग्राम ग्रांट नंबर 12 पहुंचे और पैदल गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से हालात का फीडबैक लिया। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीडीओ अभिषेक कुमार ने आयुक्त का स्वागत किया। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों से परिचय और उनके दायित्व जानकर बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.