Lakhimpur Khiri News: बाढ़-कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे विधायक, दी मदद
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। विकास खण्ड बिजुआ क्षेत्र में शारदा नदी के भीषण कटान और बाढ़ से मची तबाही के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधानसभा गोला क्षेत्र के ग्राम रूरा सुल्तानपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व विधायक गोला अमन गिरी ने बाढ़ से हुई कटान पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता की और कहा कि जिन काश्तकारों की जमीन कटान में गई है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने बेघर हुए नागरिकों को ऊंचे स्थान पर ग्राम पंचायत में बसाने का भी आदेश अधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सांसद ने सुनीं बाढ़ पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.