Lakhimpur Khiri News: बाजार गए वृद्ध को सांड़ ने पटका,अस्पताल में हुई मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया,संवाददाता।ईसानगर थाना क्षेत्र की हसनपुर कटौली बाजार में खरीददारी करने आए वृद्ध किसान को सांड़ ने पटक दिया। सांड़ के हमले में जख्मी वृद्ध को परिजनों ने जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।ईसानगर थाना क्षेत्र के सधुआपुर निवासी करीब 65 वर्षीय किसान रामधार सोमवार को हसनपुर कटौली बाजार में खरीदारी करने गए थे। जहां छुट्टा घूम रहे एक सांड़ ने रामधार पर हमला कर पटक दिया। सांड़ के हमले में रामधार बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामधार को जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात रामधार की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.