Lakhimpur Khiri News: बाघ ने बनाया बकरे को निवाला
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। मोहम्मदी रेंज के महेशपुर बीट के गांव उदयपुर मोड़ के पास बाघ ने बकरी को निवाला बना डाला। वहीं, महेशपुर में सवेरे गांव के पास बाघ देखे जाने के कारण लोगों में डर व्याप्त हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। महेशपुर रेंज के महेशपुर बीट में इस समय कई बाघ मौजूद बताये जा रहे हैं। यह बाघ आये दिन किसी न किसी गांव वालों को दिख जाते हैं। इसके अलावा, बाघ किसी न किसी पालतू जानवर पर हमलाकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा लेते हैं। इस कारण ग्रामीण दहशत में रहते हैं। महेशपुर बीट और थाना हैदराबाद के गांव उदयपुर निवासी गुरु प्रसाद अपनी बकरियों को गांव के पास ही चरा रहे थे कि अचानक एक बाघ गन्ने के खेतों से निकल आया और इनकी एक बकरी उठा ले गया।यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गये। दूसरी घटना महेशपुर गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.