लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र की सीमा से करीब आधा किलोमीटर दूर बाघ ने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। इस गांव के पास चार बाघों की मौजूदगी की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने इन बाघों को देखने का दावा किया है। इनका वीडियो भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। मझगई रेंज के कोलवा फार्म में एक साथ चार बाघों की मौजूदगी की सूचना पर शनिवार को वन विभाग के आला अफसर पहुंचे थे। इनमें दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन, उत्तर खीरी डीएफओ कीर्ति चौधरी, दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक जगदीश आर्य और मझगईं रेंजर अंकित सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद था। देर शाम जब ये अफसर कोलवा फार्म में बाघों की लोकेशन का जायजा ले रहे थे, उसी दौरान वहां से ...