लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। मोहम्मदी (महेशपुर) रेंज के गांव महेशपुर में बाघ ने एक आवारा पशु को निवाला बना डाला। गांव के पास हुई घटना से दहशत का माहौल है। सूचना पर वन टीम पहुंच गईं। महेशपुर मे गांव गौरीगंज निवासी दर्शन सिंह का खेत है। रविवार को बाघ ने एक आवारा पशु को अपना निवाला बना डाला। घटना की सूचना मिलते ही बाघ मित्र आलोक कुमार, सर्वजीत, छत्रपाल मौके पर पहुंच गये। वन टीम ने बाघ होने की पुष्टि की है। गांव के पास हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने गांव वालो से अपील की है कि बाघ की मौजूदगी इलाके मे है। इसलिए सतर्क रहना बहुत जरुरी है। कोई भी व्यक्ति रात मे न निकले। बहुत ही जरुरी काम हो तो तभी खेतो की तरफ जाये। आये दिन हो रही घटनाओ से इलाके में डर व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...