लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। मोहम्मदी (महेशपुर) रेंज परिसर मे वन्य जीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के बारे मे भी लोगों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी, इलाके के प्रधान, सहित बाघ मित्र सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। महेशपुर रेंज परिसर मे वन्य जीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि बाघ शांत स्वभाव का जानवर होता है। आपके इलाके मे बाघों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में होशियार रहना बहुत जरुरी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ग्रामीणों के पारंपरिक ज्ञान से चिह्नित होंगे मानव-वन्यजीव संघर्ष के हॉटस्पॉट जहां पर बाघ...