लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: बरवर, संवाददाता। महेशपुर वन रेंज में बाघों के दबदबे वाले इलाके में अचानक तेंदुए की मौजूदगी ने वन विभाग के होश उड़ा दिए हैं। आमतौर पर बाघों के वर्चस्व वाले जंगलों में तेंदुए अपनी मौजूदगी से बचते हैं, लेकिन इस रेंज में तेंदुए की सक्रियता ने वन विभाग को चौकन्ना कर दिया है। अब ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी शुरू की गई है।

घटना का विवरण बरवर क्षेत्र में दहशत का माहौल तब गहरा गया, जब बीते दिन खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हिंसक घटना के बाद से सीमावर्ती गांवों के किसानों और मजदूरों में भारी डर व्याप्त है। बाघों के इलाके में तेंदुए की आमद से वन विभाग पूरी तरह...