Lakhimpur Khiri News: बाउंड्रीवॉल निर्माण में अनियमितता का आरोप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली/ खुर्दा। क्षेत्र के रौतापुर में बन रहे कस्तूरबा इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बाउंड्री वॉल में घटिया ईंट व बालू का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बाउंड्री वॉल की नींव में एस्टिमेट के मुताबिक छह सरिया डाली जानी चाहिए, जबकि मौके पर कथित तौर पर केवल चार सरिया ही डाली गई हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर मौके पर मानकों के अनुसार सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.