Lakhimpur Khiri News: बाइक से गिरा अधेड़ जख्मी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। शहर से वापस घर जा रहा अधेड़ चक्कर आने से बाइक समेत गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर के मजरा तनसुखपुरवा निवासी 45 वर्षीय कृष्ण कुमार अवस्थी शनिवार की सुबह किसी काम से लखीमपुर शहर गए थे। शहर से काम निपटा कर करीब 4 बजे वापस घर जा रहे थे। तभी महेवागंज के आगे सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक चक्कर आ गया और वह बाइक समेत गिर गए। तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.