लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। मंगलवार सुबह कड़िया गांव से रूद्रपुर जा रही कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर दुर्गापुरवा और दुबहा के बीच बेकाबू हुई कार सड़क किनारे करीब दस फिट गहरी पानी भरी खाई में पलट गई। कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग डूबने लगे। उनको युवकों ने बचाया। मंगलवार को तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के कड़िया निवासी अमरजीत सिंह गुरदीप सिंह, रेशमा कौर, परमजीत कौर और कोमल कौर के साथ सवार होकर खटीमा जा रहे थे। कार अमरजीत सिंह चला रहे थे। दुर्गापुरवा और दुबहा के बीच मोबाइल पर बातें करता हुए एक बाइक सवार युवक अचानक कार के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में अमरजीत ने कार दूसरी ओर मोड़ दी। बेकाबू हुई कार सड़क किनारे पानी से भरी खाई में पलट गई। पानी में डूब रही कार में सवा...