लखीमपुरखीरी, अगस्त 17 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर स्थित फरसईया चौराहे के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क पर खड़े तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी हताहत पटिहन क्षेत्र के राजाटॉपर निवासी बताए जा रहे हैं। यह हादसा फरसईया चौराहे पर हुआ, जहां गांव से आ रहे बाइक सवार किशोरों को कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो किशोरों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आनन्द (13) पुत्र श्रवण और शिवा (16) पुत्र राजू के रूप में हुई है। हादसे की चपेट में आकर तीन अन्य किशोर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान रोहित (16) पुत्र पप्पू, अनिकेत (17) पुत्...