लखीमपुरखीरी, अगस्त 17 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। कोतवाली मोहम्मदी की पुलिस चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर चौपहिया वाहन ने जल लेकर जा रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक वाहन में फंस गईं और करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गईं। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को हैदराबाद पुलिस ने गोला सीएचसी भिजवाया। जहां एक घायल की लखनऊ मे इलाज के दौरान मौत हो गईं। थाना मोहम्मदी के गांव खेतारा निवासी श्यामू (23) पुत्र मनी राम और विपिन(20) पुत्र महेंद्र एक बाइक पर सवार होकर गोला की ओर मंदिर जल लेकर जा रहे थे कि जैसे ही इनकी बाइक चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर पहुंची ही थी कि चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक वाहन मे फंस गईं और एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक खींच ले गईं। उधर चालक ने मौका पाकर...