Lakhimpur Khiri News: बाइक फिसलकर पलटी, महिला की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी थाना क्षेत्र में लहरपुर जा रहा एक बाइक सवार सामने ब्रेकर आ जाने के कारण पलट गया। हादसे में बाइक पर बैठी महिला को गंभीर चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी सर्वेश कश्यप अपनी पत्नी मोनी कश्यप की दवा लेने लहरपुर जा रहे थे। रास्ते में खीरी थाना क्षेत्र में लखीमपुर लहरपुर रोड पर रुद्रपुर गांव के पास उनकी बाइक ब्रेकर पर उछलने के कारण पलट गई। जिसमें बाइक पर पीछे बैठी मोनी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.