लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके में ढखेरवा निघासन हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से 47 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक के साथ अधेड़ काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव पडुखिया मजरा गौरिया निवासी 47 वर्षीय शत्रोहन लाल गुरुवार दोपहर बाद घर से पैदल खरवहिया बाजार के लिए निकला था। ढखेरवा निघासन हाईवे पर रौलीपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार ने शत्रोहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मृतक काफी दूर तक बाइक के साथ घसीटता हुआ चला गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद बाइक सवार भी रोड पर गिर गए। टक्कर लगने के बाद शत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया ...