लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली/भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर एक निजी बस सोमवार दोपहर को मितौली थाना क्षेत्र के ओदरहा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे पहले बस ने एक बाइक सवार को भी रौंद दिया, जिसकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्रियों को चोट आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मोहम्मदी से लखीमपुर करीब 25 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। ओदरहा गांव के पास अनियंत्रित बस एक बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे पानी भरी खाई में जा पलटी। बस जैसे ही सड़क किनारे खाई में गिरी, यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब ...