लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के गांव राजापुर बैनी निवासी एक किसान को खेत किनारे खड़े रखवाली करते समय बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे रामचंद्र ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे करीब उसके पिता छोटेलाल (60) जरिया मार्ग पर मंदिर के पास अपने खेत किनारे रास्ते पर खड़े रखवाली कर रहे थे। बाइक चालक में पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत मौका पाकर चालक बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलि...