Lakhimpur Khiri News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा। भीरा मेन बाजार के कपड़ा व्यापारी राजेंद्र प्रसाद गोयल की 66 वर्षीय पत्नी सीता रानी की रविवार की शाम को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार सहित पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सीता रानी किसी काम से मेन बाजार की सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.