लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: कुर्मिनपुरवा गांव के पास 26 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर के टापरपुरवा गांव का छत्रपाल 26 जुलाई को सरसों का तेल पेराने के बाद पैदल घर वापस जा रहा था। कुर्मिनपुरवा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे छत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घरवालों ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया था। वहां से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान छत्रपाल की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी छबीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...