लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: शनिवार दोपहर अलीगंज रोड पर महमदपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटखेरवा निवासी 36 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी शिव प्रसाद अपने पुत्र अमन के साथ बाइक से अपनी बेटी की ससुराल पिपरहिया गांव से लौट रही थीं। अमन के अनुसार वे अपनी बहन के ससुर का हालचाल लेने गए थे। वापस लौटते समय महमदपुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित होकर आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटा घायल, महिला की हालत गंभीर घायल महिला को तत्काल सीएचसी लाया गया जहां डॉक्ट...