Lakhimpur Khiri News: बस स्टैंड पर बस ने किशोर को कुचला, मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया बस स्टैंड पर रविवार दोपहर करीब दो बजे एक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दोस्तों के साथ स्कूटी से पहुंचे किशोर को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को साथी ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पठान-2 निवासी फैजान (17) पुत्र इसरार हुसैन रविवार दोपहर अपने दो दोस्तों प्रिंस निवासी मोहल्ला पठान व वंश निवासी वाल्मीकि मोहल्ला के साथ स्कूटी से बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान बस की चपेट में आने से तीनों हादसे का शिकार हो गए। फैजान को गंभीर चोटें आईं। फैजान के साथी वंश ने बताया कि वे स्कूटी से उतर ही रहे थे कि पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.