लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: बुधवार आधी रात सिंगाही-बेलरायां रोड पर कस्बे के बस स्टाप के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। पलटने से पहले यह कार सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराने के बाद सरकारी हैंडपंप और एक दुकान को क्षतिग्रस्त करती हुई दूसरी दुकान में जा घुसी। इसके बाद पलटी कार के पहिए आसमान की तरफ हो गए। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे सिंगाही-बेलरायां रोड से नौरंगाबाद की तरफ जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे आईटीआई कालेज के बोर्ड से टकराई। इसके बाद सरकारी हैंडपंप को तोड़ते हुए एक के बाद एक दो बाइक मिस्त्रियों की दुकानों में जा घुसी। इसके बाद कार पूरी तरह पलट गई। यह देख वहां मौजूद लोगों और ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे चालक और एक युवक को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आईं। हादसे में बाइक मिस...