लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। लखीमपुर से पलिया जा रही बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे चर रही भैस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भैंस उछलकर चरवाहे के ऊपर जा गिरी। टक्कर लगने के कारण भैंस की मौत हो गयी। जबकि भैंस चरा रहा युवक भी घायल हो गया। फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव निवासी पन्ना लाल (45) बुधवार शाम अंदेशनगर पेट्रोल पम्प के पास भैंसे चरा रहा था। इसी बीच लखीमपुर से पलिया जा रही बस दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे चर रही भैंस को टक्कर मार दी। पास ही में खड़े चरवाहे पर भैंस जा गिरी तो वह भी घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद बस चालक बस लेकर मौके से भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसे आगे रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।

हिंदी ह...