लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के प्राइवेट बस अड्डे पर रविवार सुबह दो निजी बस सर्विस के कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, साथ ही एक बस को भी सीज कर दिया गया है। रविवार प्रातः करीब 10 बजे प्राइवेट बस अड्डे पर संधु बस सर्विस और एनएसटी बस सर्विस के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और वाद-विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष के शांत न होने और हंगामा बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए गुरजिंदर, मेराज और हसरत अली को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं विवाद में शामिल बस को पुलिस ने विध...