Lakhimpur Khiri News: बस और कार में जोरदार टक्कर, कार क्षतिग्रस्त
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे शहर की लखीमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के निकट रोडवेज बस और उत्तराखंड की एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कार सवार उत्तराखंड के लोगों ने कार की मरम्मत कराने की बात कहते हुए किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार सवार क्षतिग्रस्त वाहन लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.