Lakhimpur Khiri News: बस्तौली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नन्ननमृतक की पहचान इंद्र कुमार पुत्र रामनरेश (29) के रूप में हुई है। उसके भाई पृथ्वीपाल, निवासी बीबीपुर, थाना भीरा ने पुलिस को बताया कि इंद्र कुमार पिछले लगभग सात वर्षों से बस्तौली गांव में रह रहा था। 12 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे इंद्र ने घर में छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही भीरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.