Lakhimpur Khiri News: बस्तियों में दस महीने में पकड़े गए 18 तेंदुए
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- बेलरायां में तेंदुओं की बढ़ती मौजूदगी Lakhimpur Khiri News: बेलरायां। दुधवा बफर जोन की निघासन वन रेंज के अंतर्गत आने वाले बेलरायां इलाके में मानव और वन्य जीवों के बीच संघर्ष का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल से सटे होने के कारण इस क्षेत्र की इंसानी बस्तियों और गन्ने के खेतों में तेंदुओं की घुसपैठ आम हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वन विभाग ने पिछले दस महीनों के दौरान इस इलाके में एक विशेष अभियान चलाया है। विभाग की टीमों ने बेलरायां क्षेत्र के महज छह किलोमीटर के दायरे से अब तक कुल 18 तेंदुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर पकड़ा है। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर तेंदुओं को पकड़े जाने के बावजूद क्षेत्र में खतरा अभी पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.