लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। शनिवार रात एक तेंदुए ने बल्लीपुर गांव में घर के बाहर बंधे बछड़े पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। घर के लोगों के इकट्ठा होकर शोर मचाना शुरू कर देने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए की गांव के पास मौजूदगी की वजह से यहां के बाशिंदों में दहशत है। मझगई रेंज के बल्लीपुर गांव के उत्तरी छोर पर सतीश लोधी के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे उनका बछड़ा बंधा था। शनिवार रात करीब बारह बजे जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने उसे दबोच लिया। बछड़े के चिल्लाने और छटपटाने का शोर सुनकर पास ही मौजूद महावीर ने जागकर टार्च जलाकर देखा तो उनको बछड़े की गर्दन दबोचे तेंदुआ दिखा। यह भी पढ़ें- घेर में बैठे बछड़े को उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत महावीर के शोर मचाने पर घर के सदस्य तथा आस-पड़ोस के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। ग्र...