Lakhimpur Khiri News: बरोठा गांव के पास रपटा की जगह पुल बनवाने की मांग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बरोठा गांव के प्रवेश मार्ग पर बहने वाले नाले पर बने रपटा पुल पर बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव से हो रही दिक्कत को देखते हुए यहां के ग्रामीणों ने बुधवार को रपटा पुल पर बह रहे पानी की धार में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बाढ़ के समय पानी की तेज धार की वजह से कोई असंतुलित होकर बहते हुए नाले में गिर सकता है। रपटा पुल सड़क से नीचे होने के कारण इस पर पानी तेजी से भरता और बहता है। इससे राहगीरों के साथ हादसे का खतरा रहता है। पिछले वर्ष चारा लेने जा रहा अंकित पानी के तेज बहाव में बहकर नाले डूबने लगा था। ग्रामीणों ने उसे बचाया था। इसी वजह से प्रदर्शन में शामिल रामेंद्र भार्गव, विजयपाल, पुरुषोत्तम, गुड्डू राजपूत, राजकुमार आदि ग्रामीणों ने रपटा को ऊंचा कराने और कोठी पुल बनवाने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.