लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा के बेल्तुआ गांव पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर पाठक ने किहा कि कांग्रेस को बयानों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रेस से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस के नेता पूरी तरह से मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे ऊलजलूल बयान बाजी कर रहे हैं, प्रदेश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डिप्टी सीएम बेल्तुआ गांव में दिवंगत पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- हताश और निराश हो चुकी है कांग्रेस, जनता फिर सबक सिखाएगीः ब्रजेश पाठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...