Lakhimpur Khiri News: बनवीरपुर में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां, संवाददाता। बुधवार रात बनबीरपुर गांव में एक व्यक्ति के बछड़े को तेंदुए ने मार दिया। बछड़ा उसके घर के पास बने पशुबाड़े में बंधा था। सुबह इसकी जानकारी होने पर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।बुधवार रात एक तेंदुआ बनबीरपुर गांव निवासी मंशाराम के पशुबाड़े में घुस गया। उसने वहां बंधे बछड़े को अपना निवाला बना लिया। गुरुवार सुबह जानवरों को पशुबाड़े से बाहर निकालकर बाहर बांधने पहुंचे मंशाराम को बछड़े की क्षत-विक्षत लाश से इसकी जानकारी हुई। सूचना पर वन दारोगा इसरार हुसैन ने घटनास्थल का मुआयना कर पदचिन्ह देखकर तेंदुए की आशंका जताते हुए वहां कैमरे लगाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.