लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही, संवाददाता। बेलरायां वन रेंज के बथुआ गांव की आबादी में बने घर के पास बंधे बछड़े पर सोमवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। वह बछड़े को पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। तेंदुए की गांव के पास मौजूदगी की वजह से लोगों में दहशत है।

घटना का विवरण बथुआ गांव निवासी रमेश के घर के बाहर बंधे पालतू बछड़े पर सोमवार रात तेंदुए ने हमला किया। तेंदुआ बछड़े को पड़ोस के गन्ने के खेत में खींच ले गया। वहां उसने बछड़े को अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए की आवाजाही है। आबादी के आसपास तेंदुए के लगातार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोग अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी परेशान हैं। गांव के महेंद्र सिंह के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रात में तेंदुआ सड़क पर घूमता दिख ...