लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड की 14 चीनी मिलों के बीच आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पलिया चीनी मिल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। लखनऊ स्थित कंपनी के कॉरपोरेट कार्यालय में खेले गए फाइनल मुकाबले में पलिया की टीम ने कॉरपोरेट कार्यालय की टीम को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया। जीत के बाद पलिया चीनी मिल परिसर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कंपनी की चीनी मिलों को सेंट्रल, ईस्ट और वेस्ट जोन में बांटा गया था। सेंट्रल जोन की पांच चीनी मिलों के बीच हुए मुकाबलों में पलिया की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, ईस्ट जोन में कुंदरकी और वेस्ट जोन में किनौनी की टीम विजेता रही। तीनों जोन की विजेता टीमों के बीच लखनऊ स्थ...