Lakhimpur Khiri News: बजरंग दल ने मृत बंदर का किया अंतिम संस्कार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ में रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश की। अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हुए एक बंदर का कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। रविवार सुबह बिजुआ क्षेत्र में सड़क किनारे एक बंदर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल अवस्था में पड़ा था, बाद में उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बंदर के शव को कपड़े में लपेट कर विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के मंडल उपाध्यक्ष आकाश कनौजिया, मंडल महामंत्री कमलजीत, ब्लॉक अध्यक्ष राजा वाल्मीकि, ब्लॉक उपाध्यक्ष सीटू भाई, सक्रिय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.