Lakhimpur Khiri News: बछड़े को तेंदुए ने हमला कर किया घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: नौरंगाबाद के बथुआ टापर में गुरुवार तड़के तेंदुए ने घर के बाहर बंधे हफ्ते भर उम्र के एक बछड़े को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घरवालों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। आबादी के पास हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। बेलरायां रेंज के बथुआ टापर गांव के टहल सिंह ने बताया कि गुरुवार अलसुबह करीब चार बजे एक तेंदुआ उनके घर के पास पहुंचा। उसने घर के बाहर बंधे हफ्ता भर पहले पैदा हुए बछड़े की गर्दन दबोच ली। बछड़े और गाय के रंभाने की आवाज सुनकर घर के लोग शोर मचाते दौड़े तो तेंदुआ बछड़े को छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बछड़े का इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी है। इससे लोग घरों से निकलने और खेतों की तरफ जाने में जाने से ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.