लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बछिया की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में भारत भूषण कॉलोनी निवासी वारिश अली अंसारी को नामजद किया गया है। तहरीर के अनुसार, घटना एक अक्तूबर की सुबह करीब 5:30 बजे की है। आरोप है कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो को वारिश अली अंसारी के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बछिया के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। मामले में गोविंद लाल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: स्कार्पियो की चपेट में आने से गोवंश की मौत तहरीर में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराकर घ...