Lakhimpur Khiri News: बच्चों को लेकर आ रहा स्कूली वाहन बाढ़ में बहा, ग्रामीणों ने बच्चों को बचाया
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। थाना क्षेत्र में मुल्लापुर-पसगवां मार्ग पर शनिवार सुबह बच्चों को लेकर आ रहा स्कूली वाहन रपटा पुल पर गोमती नदी के पानी के तेज बहाव में फंस गया। वाहन में सवार बच्चों को गांव वालों की सतर्कता से बचा लिया गया। ड्राइवर भी कूद गया। पानी के तेज बहाव में वाहन बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पानी में डूबे वाहन (बोलेरो) को बाहर निकलवाया। बताया गया कि शनिवार सुबह निजी बोलेरो पसगवां, नरदी, मुन्फ्फरपुर, मुल्लापुर और पतवन क्षेत्र से बच्चों को लेकर मोहम्मदी स्थित प्राइवेट स्कूल जा रही थी। इस वाहन से करीब 11 बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन शनिवार को घटना के समय उसमें पांच बच्चे ही सवार थे। शेष बच्चों को लेने बोलेरो मुल्लापुर जा रही थी। मुल्लापुर गांव से पहले स्थित छुहे पर बने पुल के ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.