Lakhimpur Khiri News: बच्चों के साथ क्लास में बैठे डीएम, शिक्षक से पूछे सवालों के उत्तर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। मंगलवार की दोपहर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय छाउछ पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह कक्षा 12 की रसायन विज्ञान की क्लास में गए। यहां बच्चों के बीच बैठ गए। शिक्षक तेजेश्वर नाथ की क्लास को गौर से सुनने लगे। शिक्षक तेजेश्वर नाथ उप सहसंयोजन यौगिक पढ़ा रहे थे। ऑक्सीकरण संख्या निकालने और आईयूपीएसी नियमों के आधार पर सूत्र लिखने की विधि समझाई। डीएम ने बच्चों के बीच बैठकर न केवल पाठ सुना, बल्कि यह भी परखा कि बच्चे विषय को कितना समझ पा रहे हैं। कुछ ही देर बाद डीएम ने सवालों की झड़ी लगा दी। ऑक्सीकरण संख्या से लेकर क्वांटम नंबर तक बच्चों की विषय समझ के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि लखनऊ में सर्वोदय स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कुछ दिन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.