Lakhimpur Khiri News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माताओं को किया जागरूक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: द्वारिकापुरवा संविलियन स्कूल में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आई माताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास और प्रारंभिक शिक्षा में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव पांडे ने अपने संबोधन में बच्चों की पहली पाठशाला उनका घर और पहली टीचर उनकी मां को बताया। उन्होंने माताओं से अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के वरिष्ठ टीचर महेश चौहान ने बच्चे की सही देखभाल, पोषण और शिक्षा के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि घर में पढ़ाई के अनुकूल माहौल देकर ही बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। कार्यक्रम में अरूण शर्मा, सुमिर यादव, नंदकिशोर यादव, संतोषी, मीना देवी, प्रीति मौर्य, सुमन तथा संगीता राठौर आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: समावेशी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.