लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के अर्जुननगर कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला ने तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अर्जुननगर कॉलोनी निवासी मुन्नी पत्नी हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। वह उन्हें समझाने पहुंची तो पड़ोस के समीर ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसों, डंडों और ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में मुन्नी के सिर और शरीर पर चोटें आईं जबकि बीच बचाव करने पहुंचे उनके दिव्यांग पुत्र बबलू और 12 वर्षीय पोते अब्दुल्ला को भी चोटें लगीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रंजिश में गाली-गलौज कर दी धमकी, मुकद...